home home syllabus photo principal desk contact us

ज्ञान निकेतन, सरैया

(राजकीय जगत सिंह, उच्च विद्यालय +2 से सटे उत्तर)


शहर के कोलाहल से दूर शांत एवं सुरम्य वातावरण में यह विद्यालय उच्च विद्यालय मानिकपुर से सटे उत्तर सरैया में अवस्थित है| योग्य,अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के साथ बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु यह कृत संकल्प है| आधुनिक युग में प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए L.K.G. से कक्षा 5 तक C.B.S.E. पाट्यक्रम की व्यवस्था है| बच्चों के आधार को मजबूती प्रदान करते हुए क्रमश: आगामी कुछ वर्षों में पूर्णत: C.B.S.E. पाट्यक्रम की व्यवस्था के प्रति हमारा यह विद्यालय कृत संकल्प है| वर्तमान कंप्यूटर युग को देखते हुए इसके आधारभूत प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है| पुस्तकालय एवं पत्र-पत्रिकाओं की समुचित व्यवस्था रहने के कारण छात्र-छात्रों अपने अवकाश के समय का सदुपयोग करते हैं| बच्चों को शारीरिक बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए खेल और व्यायाम आवश्यक है अतएव बच्चों की रूचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के खेलों की व्यवस्था की गई है| यहाँ आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण की पूर्ण व्यवस्था, किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, व्यवहारिक, प्रायोगिक एवं सामाजिक हर तरह के शिक्षण का समुचित प्रबंध है| समयानुसार बच्चों के लिए स्काउट प्रशिक्षण, एन०सी०सी० प्रशिक्षण तथा पर्यटन आदि की भी व्यवस्था|

किशोर मस्तिष्क के विकास में वातावरण का महत्वपूर्ण योगदान है, अतएव बच्चों को प्रत्येक क्षण अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के अधीन विकसित करने के उद्देश्य से ही तथा विकास में सहायक सभी सामग्रियों से परिपूर्ण स्वच्छ स्नेहिल वातावरण में बच्चों को पल्लवित करने के लिए विद्यालय परिवार कृत संकल्प है|

    हमारी कोशिशें :-

  • राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति चेतना और आस्था पैदा करना|
  • जीवन की परिस्थितियों से अवगत कराना|
  • बच्चों के अंदर बुनियादी-ज्ञान का अस्थायित्व पैदा करना|
  • जीवन निर्माण की दीक्षा देकर सबल राष्ट्र के लिए सर्वथा उपुयुक्त नागरिक तैयारी करना|
  • व्यक्तित्व एवम चरित्र निर्माण की गहन शिक्षा प्रदान करना|
  • हमारी विशेषताएँ :-

  • नामांकन जाँच परीक्षा के आधार पर होता है|
  • L.K.G एवं U.K.G. के बच्चों के लिये अलग से शिक्षक-शिक्षिकाओं की व्यवस्था|
  • कंप्यूटर के आधारभूत प्रशिक्षण की व्यवस्था|
  • छात्रोपयोगी मनोवैज्ञानिक ढंग से पढ़ाई|
  • नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल एवम अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी की विशेष व्यवस्था|
  • छात्रोपयोगी मनोवैज्ञानिक पुस्तकों से परिपूर्ण एक स्वस्थ पुस्तकालय की व्यवस्था|
  • प्रत्येक 30-30 विधार्थियों पर अलग सेक्शन की व्यवस्था|
  • वर्ष में चार बार परीक्षा की व्यवस्था तथा बच्चों के क्षमता के अनुसार प्रोन्नति की व्यवस्था|
  • विस्तृत खेल का मैदान|
  • बड़े_बड़े हवादार कमरों की व्यवस्था|
  • विधुत की व्यवस्था|